बदायूं, अगस्त 7 -- Badaun News: कुंवरगांव। सालारपुर ब्लाक के गांव फकीराबाद की मुख्य गली में लंबे समय से जलभराव और कीचड़ की समस्या से ग्रामीणों का जीवन प्रभावित हो गया है। मुख्य मार्ग पर गंदा पानी जमा रहने और कीचड़ फैलने से पैदल चलना तक दूभर हो गया है। सबसे अधिक परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि मुख्य गली में जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बरसात के दिनों में पानी भर जाता है। कई दिनों तक पानी जमा रहने से पूरी गली कीचड़ में तब्दील हो जाती है। इससे आए दिन लोग फिसलकर चोटिल हो रहे हैं।ग्रामीणों यह भी पढ़ें- Gangapar News: नाली निर्माण न होने से घरों में घुसा पानी, आवागमन ठप ने आरोप लगाया कि कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत करने के बावजूद अब तक समस्या का कोई स्थाय...