Badaun News: फंदे पर लटका मिला बिसौली के युवक का शव
बदायूं, अगस्त 13 -- Badaun News: थाना क्षेत्र के गांव सरह बघौली गांव के जंगल में युवक ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। सुबह खेतों की ओर पहुंचे किसानों ने शव को पेड़ पर लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद आसपास के लोगों से शिनाख्त कराने के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा। बुधवार की सुबह बिसौली सहसवान रोड पर गांव सरह बघौली के रहने वाले रामेश्वर के खेत में शव पेड़ पर फंदे से लटका था। जिसकी सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक ऋषिपाल सिंह एवं फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया,तो मालूम हुआ,बिसौली कोतवाली के गांव रानेट का रहने वाला शेर सिंह पुत्र रोशन सिंह बीती शाम सहसवान कोतवाली के गांव उस्मानपुर में अपनी बहन के घर जाने की बात कहकर निकल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.