बदायूं, जुलाई 7 -- Badaun News: बदायूं। घर के भीतर किशोरी का शव फंदे पर लटका मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों से पूछताछ की गई और पुलिस ने मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। अलापुर थाना क्षेत्र के गांव अल्लापुर में 16 वर्षीय किशोरी श्वेता पुत्री देशराज की फंदे पर लटककर मौत हो गई। घटना के समय परिवार के लोग अपने कामकाज में व्यस्त थे। कुछ देर बाद परिजनों की नजर श्वेता पर पड़ी तो वह फंदे पर लटकी मिली। यह देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही थाना अलापुर पुलिस गांव पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से पूछताछ की। पुलिस ने घटना से जुड़ी जानकारी जुटाने के ब...