बदायूं, सितम्बर 30 -- Badaun News: बदायूं/उझानी, संवाददाता। प्लॉट के नाम पर 10.05 लाख रुपये लेने और जमीन हाईवे में जाने के बाद रकम वापस नहीं करने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति ने शिकायत की। रकम मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। मामले में न्यायालय के आदेश पर एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

शिकायत का विवरण उझानी कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत कछला के वार्ड नंबर सात ननाखेड़ा रोड निवासी रामौतार राजपूत ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर धर्मेंद्र सिंह चौहान पर प्लॉट के नाम पर 10.05 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। रामौतार ने बताया कि 15 जनवरी 2024 को धर्मेंद्र के हिस्से की जमीन का 19 लाख रुपये में सौदा हुआ था। धर्मेंद्र ने पांच हजार रुपये बयाने के लिए लिए। 23 जनवरी 2024 को दो ...