बदायूं, नवम्बर 7 -- Badaun News: मूसाझाग। प्रेमी के ताऊ की हत्या के मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमिका के पिता समेत उसके चार बेटों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव में एक गांव में प्रेमी के ताऊ अवधेश 45 वर्ष पुत्र गंगाराम की फावड़े से हमला कर हत्या कर दी गई थी। अवधेश घर के बाहर साफ-सफाई कर रहे थे। यह भी पढ़ें- प्रेमिका के बाप ने बेटों के साथ प्रेमी के ताऊ को फावड़े से काट डाला; लव अफेयर की रंजिश में मर्डर इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली युवती के पिता मुनेन्द्र भान और उसके चार बेटों राजन बाबू, अर्जु...