Badaun News: प्रसूता की मौत के बाद राधा रानी अस्पताल सील
बदायूं, अक्टूबर 9 -- Badaun News: नाधा में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रसूता की मौत के बाद राधा रानी अस्पताल पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया। छापेमारी के दौरान टीम ने संबंधित अस्पताल के स्टाफ से रजिस्ट्रेशन संबंधी कागजात मांगे तो वह कागजात नहीं दिखा सके। इसके बाद अस्पताल को सील कर दिया गया। बीते दिनों राधा रानी अस्पताल में प्रसूता की इलाज के दौरान हालत बिगड़ गई थी। इलाज के दौरान प्रसूता को संबंधित अस्पताल में ब्लड चढ़ाया गया जहां इंफेक्शन होने पर प्रसूता को रेफर किया गया। राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले प्रसूता की मौत हो गई। प्रसूता की मौत की सूचना पर डीएम अवनीश कुमार राय ने संबंधित अस्पताल पर कार्रवाई के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: 9 से अधिक चल रहे अवैध अस्पताल, मौतों के बाद जागता है स्वास्थ्य विभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.