बदायूं, जुलाई 22 -- Badaun News: बिल्सी, संवाददाता। अंबियापुर ब्लॉक परिसर में रेखा देवी भारती ने प्रशासक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। इस मौके पर ब्लॉक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।कार्यभार संभालने के बाद रेखा देवी भारती ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पूर्व ब्लॉक प्रमुखों पर विश्वास जताते हुए उन्हें प्रशासक की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके लिए उन्होंने राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पिछले कार्यकाल में अधिकांश विकास कार्य पूरे कराए जा चुके हैं। अब प्रशासक के रूप में प्राथमिकता शेष विकास कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा कराना होगी, ताकि ब्लॉक का कोई भी गांव विकास से वंचित न रहे। भाजपा के प्रदेश मंत्री डीपी भारती ने रेखा देवी भारती को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि सरकार क्षेत्र ...