बदायूं, अगस्त 20 -- Badaun News: म्याऊं ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के प्रशासकों की शिकायत पर डीपीआरओ याबर अब्बास ने एडीओ पंचायत जयनेंद्र सिंह को म्याऊं से हटाकर मुख्यालय पर अटैच कर दिया है। इनके स्थान पर उसावां एडीओ पंचायत दिनेश कुमार सिंह को अतिरिक्त प्रभार दिया है। म्याऊं ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत के प्रशासकों ने बीते दिनों सीडीओ को ज्ञापन देकर ब्लॉक में तैनात एडीओ पंचायत जयनेंद्र सिंह की शिकायत की थी। प्रशासकों का आरोप था कि एडीओ पंचायत द्वारा ग्राम पंचायत में विकास कराने के लिये किसी भी कार्य एवं पेमेंट की अनुमति प्रदान नहीं की जाती है। इसके चलते ग्राम पंचायतों में विकास एक दम रुक गया। प्रधानों का आरोप ये भी था कि एडीओ पंचायत मैं भी लोकल का हूं का हवाला लेकर भी प्रशासकों के कार्य नहीं करते थे। सीडीओ ने प्रशासकों की शिकायत को ...