Badaun News: प्रमोद के परिवार से मिले सांसद-विधायक, मदद का भरोसा
बदायूं, नवम्बर 2 -- Badaun News: उसावां। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से पूर्व कोटेदार प्रमोद सागर की मौत के बाद दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह और आंवला लोकसभा क्षेत्र के सांसद नीरज मौर्य ने मृतक के घर पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी और मदद का भरोसा दिलाया। विधायक ने परिजनों की समस्याएं सुनते हुए बताया कि किसान दुर्घटना बीमा योजना के तहत परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने के लिए दातागंज के उपजिलाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.