Badaun News: प्रभु श्रीराम का राज्याभिषेक, जयकारों से गूंजा पंडाल
बदायूं, नवम्बर 4 -- Badaun News: बिसौली, संवाददाता। जनता रामलीला में भगवान श्रीराम का भव्य राज्याभिषेक श्रद्धा और उल्लास से संपन्न हुआ। लक्ष्मण, माता सीता और हनुमान जी के साथ भगवान श्रीराम के अयोध्या पहुंचने पर वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों के बीच उनका स्वागत किया गया। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारों से रामलीला पंडाल गूंज उठा।'घर आए अवध रघुराई, फूलों से अयोध्या सजाई' भजन की प्रस्तुति पर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। मुख्य अतिथि सीओ अंशुमान श्रीवास्तव ने भगवान श्रीराम दरबार की आरती उतारी और तिलक किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भी प्रभु का तिलक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंचन में भगवान श्रीराम की भूमिका शुभ, लक्ष्मण की हर्षवर्धन, हनुमान की गोविंद, गुरु वशिष्ठ की संदीप, भरत की अक्षय शर्मा और शत्रुघ्न की भूमिका नैतिक ने निभाई। यह भी पढ़ें- Badaun News...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.