Badaun News: प्रधान पर जानलेवा हमले में एक और आरोपी गिरफ्तार
बदायूं, अक्टूबर 20 -- Badaun News: बदायूं। प्रधान पर जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त तमंचा, दो कारतूस और बाइक बरामद हुई है। इस मामले में चार आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वजीरगंज थाना पुलिस ने उदयपुर गांव के प्रधान इस्लामुद्दीन पर गोली मारकर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी शमशाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे बगरैन चौराहे के पास कच्चे रास्ते पर घेराबंदी कर पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी शमशाद पुत्र गफ्फार खां उदयपुर गांव का रहने वाला है। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का तमंचा, दो कारतूस और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई।प्रधान इस्लामुद्दीन को गोली मारकर जानलेवा हमला करने के मामले में उनकी पत्नी,शबीना ने पांच लोग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.