बदायूं, जुलाई 23 -- Badaun News: उझानी। बरेली-मथुरा हाईवे पर बसोमा मोड़ के पास बदायूं जा रहे ग्राम प्रधान की थार में आगरा डिपो की रोडवेज बस ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में थार क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि प्रधान सुरक्षित बच गए। थाना कादरचौक क्षेत्र के गांव भूड़ा भदरौल के प्रधान परमजीत अपनी नई थार से बदायूं जा रहे थे। बसोमा मोड़ के पास ओवरटेक करने के दौरान पीछे से आ रही आगरा डिपो की रोडवेज बस उनकी थार से टकरा गई। टक्कर के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। बाद में दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया। यह भी पढ़ें- Kodarma News: बिहारशरीफ से रांची जा रही बस घाटी में दुर्घटनाग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...