Badaun News: प्रधानाध्यापक पर सहायक अध्यापिका से छेड़छाड़ का आरोप, तहरीर
बदायूं, अगस्त 30 -- Badaun News: कुंवरगांव। क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापिका ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर छेड़छाड़ और अभद्रता करने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले में महिला शिक्षिका ने थाने में तहरीर देकर प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के मुताबिक, सहायक अध्यापिका विद्यालय में ड्यूटी पर पहुंची थीं। आरोप है कि प्रधानाध्यापक ने कार्यालय मे बुलाया। और उनसे स्कूटी से विद्यालय नहीं आने को लेकर सवाल किया। शिक्षिका ने हाथ में चोट की बात कही। इसी दौरान उन्होंने कथित तौर पर शिक्षिका का हाथ पकड़कर खींच लिया। शिक्षिका का आरोप है कि प्रधानाध्यापक ने उनके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर वह किसी तरह वहां से निकलकर कार्यालय से निकलकर भागीं। डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.