Badaun News: प्रदेश सरकार का आज से बढ़ जायेगा राजस्व
बदायूं, अक्टूबर 14 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। शारदीय नवरात्रि का आगाज होते ही शुभ कार्यों की शुरुआत हो गयी। प्रॉपर्टी बाजार में अब रौनक देखने को मिलेगी। रजिस्ट्री कार्यालय में बैनामा की संख्या बढ़ने से यूपी सरकार का राजस्व भी बढ़ जायेगा। रजिस्ट्री कार्यालयों में बैनामा कराने के लिये उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुये व्यापक व्यवस्था की गयी है। शारदीय नवरात्रि की शुरुआत के बाद बाजार चमक छोड़ने लगा है। अब जहां प्रॉपर्टी के काम को बढ़ावा मिलेगा, वहीं सर्राफा, इलेक्ट्रानिक, वाहन बाजार में भी ग्राहकों की खरीददारी से चमक आयेगी। मकान, दुकान, प्लॉट के बैनामा बढ़ने का सीधा फायदा उत्तर प्रदेश सरकार के खजाने को होगा। आज से सदर, दातागंज, बिल्सी, बिसौली, सहसवान रजिस्ट्री कार्यालय में बैनामा कराने वालों की संख्या में भारी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.