बदायूं, नवम्बर 15 -- Badaun News: कान्हा नगला में महिला और सात वर्षीय मासूम की हत्या के मामले में पूर्व मंत्री आबिद रजा पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढ़स बंधाया। परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। आबिद रजा ने घटना को इंसानियत को कलंकित करने वाली बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने मौके से एसएसपी से फोन पर वार्ता कर दोहरे हत्याकांड का जल्द खुलासा करने को कहा। एसएसपी ने उन्हें जल्द घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया। पूर्व मंत्री ने परिजनों से धैर्य बनाए रखने की अपील की यह भी पढ़ें- Mirzapur News: कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने प्रिंस के परिजनों को बंधाया ढांढस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...