बदायूं, अक्टूबर 4 -- Badaun News: कादरचौक क्षेत्र के गांव लभारी में जमीन की पैमाइश के दौरान सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए टीम के सामने ही झोपड़ी में आग लगा लेने के मामले में पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पांच को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक महिला आरोपी होने की वजह से उसको जमानत पर थाने से ही छोड़ दिया गया, जबकि चार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव लभारी की रहने वालीं नन्हीं देवी की शिकायत पर 29 सितंबर को उनकी जमीन से कब्जा हटवाने के लिए राजस्व विभाग की टीम लभारी गांव पहुंची थी। गांव में टीम ने नन्हीं देवी की शिकायत को सही मानते हुए पैमाइस कर उसके हिस्से को कब्जामुक्त कराया। नन्हीं देवी ने अपनी इस जमीन पर नींव भरी तो रात में ही विपक्षियों ने उस नींव को उखाड़कर फ...