Badaun News: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव
बदायूं, अक्टूबर 29 -- Badaun News: बदायूं। युवक अलीगढ़ से अपने गांव लौट रहा था, लेकिन घर पहुंचने से पहले गांव से कुछ दूर जंगल में पेड़ पर बंधे टांड़ से उसका शव लटका मिला। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। मामला इस्लामनगर थाना क्षेत्र के दजरामपुर गांव का है। यहां के रहने वाले सर्वेश 25 पुत्र रामनाथ अलीगढ़ में रहकर गोल गप्पे का ठेला लगाते थे। बुधवार को वह अलीगढ़ से अपने गांव के लिए निकले थे, लेकिन घर नहीं पहुंचे। रात करीब आठ बजे गांव से कुछ दूर जंगल में पेड़ से बंधे टांड़ पर उनका शव लटका मिला। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। सर्वेश चार भाइयों में सबसे छोटे भाई से बड़े थे और अविवाहित थे। शव मिलने की सूचना से परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने घटनास्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.