बदायूं, जुलाई 2 -- Badaun News: इस्लामनगर, संवाददाता।

घटना का विवरण क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर खड़े एक ट्रक से डीजल चोरी होने का मामला सामने आया है। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस की कार्रवाई मामला इस्लामनगर थाना क्षेत्र के बहजोई रोड स्थित वीरेंद्र बॉबी के भारत पेट्रोल पंप का है। यहां खड़े ट्रक से अज्ञात लोगों ने डीजल चोरी कर लिया। घटना के समय ट्रक चालक को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। ट्रक लेकर वहां से निकलने के बाद जब उसे डीजल चोरी होने का शक हुआ तो वह दोबारा पेट्रोल पंप पहुंचा। इसके बाद पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें दो लोग ट्रक से डीजल चोरी करते हुए दिखाई दिए। घटना के बाद ट्रक चालक ने पुलिस को ...