बदायूं, सितम्बर 30 -- Badaun News: - रुदायन नगर पंचायत में कार्यरत रहे कंप्यूटर ऑपरेटर ने गिरोह बनाकर किया फर्जीवाड़ा - स्थानीय निकायों समेत प्रदेश भर के कई जिलों के रहने वालों को जारी किए गए प्रमाण पत्र

घटना का विवरण - रुदायन ईओ ने आरोपियों के खिलाफ दी तहरीर, पुलिस पर मामला दबाने का आरोप बदायूं, संवाददाता। जिले की नगर पंचायत रुदायन की जन्म-मृत्यु पोर्टल की आईडी हैक कर अवैध तरीके से 200 से ज्यादा प्रमाण पत्र जारी कर दिए गए। आईडी, पासवर्ड हैक करने वाला नगर पंचायत में कार्यरत रहा एक कंप्यूटर ऑपरेटर ही है। उसने गिरोह बनाकर जनसेवा केंद्र संचालक से मिलकर जिले की कई निकायों के अलावा प्रदेश भर के तमाम जिलों में रहने वाले लोगों के जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र यहां से जारी कर दिए। इस फर्जीवाड़ा की जानकारी नगर पंचायत ईओ को हुई तो वह हैरत में पड़ गए। इस...