बदायूं, जुलाई 10 -- Badaun News: दातागंज, संवाददाता। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने गुरुवार को छछऊ गांव में ग्राम चौपाल लगायी। कहा कि भाजपा सरकार किसानों की जमीन छीन कर पूंजीपतियों को देना चाहती है। जमीनों को बचाने के लिए किसान 2027 में भाजपा को सत्ता से हटा दें। गंगा एक्सप्रेस-वे के डहरपुर इंटरचेंज पर औद्योगिक गलियारे के लिए भूमि अधिग्रहण के विरोध में पांच गांव के किसान विरोध कर रहे हैं। किसानों ने कहा कि वह किसी भी कीमत पर अपनी जमीनों का बैनामा नहीं करेंगे और यदि सरकार जबरिया भूमि अधिग्रहण करेगी तो उसका विरोध करेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि वह अंतिम दम तक किसानों के साथ खड़े हैं। यह भी पढ़ें- Unnao News: गंगा एक्सप्रेस वे पर इंटरचेंज बनाए जाने की उठाई मांग किसानों द्वारा भूमि अधिग्रहण का विरोध जायज है। चार फसली कृषि भू...