बदायूं, नवम्बर 3 -- परवेज नगर विवाद में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल Badaun News: बिसौली के परवेज नगर विवाद में पुलिस की कार्यशैली को लेकर क्षत्रिय महासभा ने नाराजगी जताई है। संगठन के पदाधिकारियों ने एसएसपी से मिलकर कोतवाली पुलिस पर शिकायतों की अनदेखी करने और समय रहते कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के साथ लापरवाह पुलिसकर्मियों की जवाबदेही तय करने की मांग की। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष विश्व प्रताप सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने सोमवार को एसएसपी अंकिता शर्मा को ज्ञापन सौंपा। इसमें 26 अक्तूबर को परवेज नगर गांव में हुए विवाद का उल्लेख किया गया। महासभा ने आरोप लगाया कि विपिन यादव की वायरल कॉल रिकॉर्डिंग में अभद्र और जातिगत टिप्पणियां की गई हैं। रिकॉर्डिंग में धमकी देने और मारप...