बदायूं, नवम्बर 14 -- Badaun News: पुलिस का मुखबिर होने के शक में दो युवकों ने एक दलित युवक को रास्ते में घेरकर मारपीट की। आरोप है कि आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित किया और उसका मोबाइल छीन लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना सीओ बिसौली को सौंपी गई है। कस्बे के वार्ड नंबर छह निवासी सचिन सागर पुत्र राजवीर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार सुबह करीब 10:51 बजे वह धीमर वाले चौराहे के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान वार्ड नंबर सात निवासी राजीव कश्यप और पप्पू कश्यप ने उसे रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने पुलिस को सूचना देने का आरोप लगाते हुए उसके साथ गालीगलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर मारपीट की। यह भी पढ़ें- Badaun News: मुखबिर ...