Badaun News: पुलिस अभिरक्षा से हत्या के प्रयास का आरोपी फरार, दरोगा और दो सिपाही निलंबित
बदायूं, सितम्बर 8 -- Badaun News: पुलिस अभिरक्षा में पूछताछ के दौरान मारपीट और जानलेवा हमले के मुकदमे का आरोपी मौका पाकर फरार हो गया। आरोपी के पुलिस की निगरानी से निकलते ही महकमे में हड़कंप मच गया। अभिरक्षा में हुई चूक ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। घटना के बाद जिम्मेदार पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया। आरोपी की तलाश में टीमें जुटी हैं। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने सोमवार को फिरोजपुर इकलहरी गांव निवासी 38 वर्षीय सुरजन सिंह यादव को गिरफ्तार किया था। पुलिस उसे वर्ष 2025 में दर्ज मारपीट के मामले में वांछित होने पर पकड़कर कोतवाली लाई थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी पुलिस अभिरक्षा में था और उससे पूछताछ की जा रही थी। इसी दौरान सुरजन मौका पाकर पुलिस की निगरानी से फरार हो गया। आरोपी के अभिरक्षा से निकल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.