बदायूं, जुलाई 29 -- Badaun News: बदायूं/कुंवरगांव, हिटी। कुंवरगांव क्षेत्र के गांव ललेई में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित हवन-पूजन और भजन-कीर्तन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। देवस्थान पर पूजा कर रही महिलाओं के ऊपर पुराने पीपल के पेड़ की मोटी टहनी अचानक गिर गई। हादसे में उषा (40) पत्नी रामौतार तथा अमीर बानो उर्फ इमरिया (45) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में हरदेवी (55) पत्नी मोहनलाल, श्यामा देवी (60) पत्नी भूपाल और रामलली (50) पत्नी रामचंद्र घायल हो गईं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद पूजा स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर थाना कुंवरगांव पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...