Badaun News: पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, दो पर मुकदमा
बदायूं, अगस्त 25 -- Badaun News: बिनावर। पुरानी रंजिश में नलकूप पर सो रहे युवक पर चाकू और डंडे से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से मेडिकल कॉलेज भेजा गया। घायल के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बिनावर थाना क्षेत्र के मुल्लापुर गांव निवासी वीरपाल पुत्र रामचंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका भाई किशन लाल 40 वर्ष सोमवार देर रात राजपाल के निजी नलकूप पर सो रहा था। गांव में मुकदमेबाजी की पुरानी रंजिश के चलते अशोक और धर्मपाल नलकूप पर पहुंच गए। दोनों ने सो रहे किशन लाल पर चाकू और डंडे से हमला कर दिया। मारपीट में किशन लाल गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावर उसे मृत समझकर मौके पर छोड़कर चले गए। सुबह परिवार के लोग घायल को सामुदायिक स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.