Badaun News: पुरानी मंडी में बुजुर्ग की मौत, पहचान में जुटी पुलिस
बदायूं, अगस्त 25 -- Badaun News: नगर की पुरानी मंडी में भीख मांगकर गुजारा करने वाले एक बुजुर्ग की बीती रात अचानक मौत हो गई। सुबह दुकानदारों ने उसे मृत हालत में देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर काफी देर तक उसकी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है। पुलिस सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। मंडी के आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि मृतक बुजुर्ग काफी समय से क्षेत्र में घूमता रहता था और ठेली के सहारे दुकान-दुकान जाकर भीख मांगकर अपना जीवन यापन करता था। बीती रात वह मंडी क्षेत्र में ही था। सुबह जब दुकानदार अपनी दुकानें खोलने पहुंचे तो बुजुर्ग को मृत अवस्था में पड़ा देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.