Badaun News: पुआल और उपलों के ढेर में आग, 30 बीघा धान की पुआल जला
बदायूं, नवम्बर 17 -- Badaun News: क्षेत्र के रामपुर कलां गांव में सोमवार दोपहर किसान वीरेंद्र यादव के घर के पास रखे धान के पुआल के ढेर में अचानक आग लग गई। तेज हवा के चलते आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। इसकी चपेट में आकर करीब 30 बीघा खेत की धान की पुआल जलकर राख हो गई। पास में रखे उपलों के ढेर भी आग की चपेट में आ गए। आग की लपटें घरों के नजदीक तक पहुंचने से गांव में अफरातफरी मच गई। आग फैलने की आशंका से ग्रामीणों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इसके बाद ग्रामीणों ने एकजुट होकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक पुआल और उपलों का बड़ा हिस्सा जल चुका था।घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवारों ने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.