बदायूं, जुलाई 19 -- Badaun News: अलापुर, संवाददाता। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थी से 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने, रुपये न देने पर आवास निर्माण में बाधा डालने, मारपीट, अभद्रता, धमकी और छेड़छाड़ करने के आरोप में कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने अलापुर नगर पंचायत के दो सभासदों समेत 12 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। मामला अलापुर नगर पंचायत के एक वार्ड में रहने वाली महिला से जुड़ा है। पीड़िता का आरोप है कि उसे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत हुआ था। आरोप है कि योजना का लाभ मिलने के बाद नगर पंचायत के दो सभासदों ने आवास निर्माण कराने के एवज में 50 हजार रुपये की मांग की। जब उसने रिश्वत देने से इंकार कर दिया तो आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके आवास का निर्...