Badaun News: पीएनबी के जेनरेटर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, अफरातफरी
बदायूं, जुलाई 16 -- Badaun News: बदायूं। म्याऊं कस्बे में पंजाब नेशनल बैंक शाखा के बाहर लगे जनरेटर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की तेज लपटों से अफरा-तफरी मच गई। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और स्थानीय लोगों ने मिलकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में जनरेटर क्षतिग्रस्त हो गया। मामला अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा म्याऊं स्थित तिरंगा तिराहे के पास संचालित पंजाब नेशनल बैंक शाखा का है। गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे बैंक खुलने के बाद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अंदर साफ-सफाई कर रहे थे। इसी दौरान बाहर रखे जनरेटर में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया और देखते ही देखते उसमें आग भड़क उठी। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया और धुएं के गुबार के साथ लपटें करीब 40 फीट तक उठने लगीं। बैंक के बाहर आग लगने से आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। चूंकि शा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.