Badaun News: पिया की लंबी उम्र को आज छलनी से निहारेंगी चांद
बदायूं, अक्टूबर 29 -- Badaun News: पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ सुहागिनें गुरुवार 29 अक्तूबर को करवाचौथ का व्रत रखेंगी। पर्व को लेकर बुधवार को बाजार में खूब रौनक रही। पूजन सामग्री से लेकर साड़ी, सूट, चूड़ियों और शृंगार के सामान की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ उमड़ी। वहीं, ब्यूटी पार्लरों में देर रात तक महिलाओं के सजने-संवरने का सिलसिला चलता रहा। हाथों पर मेहंदी रचाने के लिए भी महिलाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। करवाचौथ की तैयारियों को लेकर सुबह से ही शहर के बड़ा बाजार, टिकटगंज, खैराती चौक, नेहरू चौक, छह सड़का, चूड़ी मार्केट में चहल-पहल शुरू हो गई। महिलाओं ने करवा, पूजा की थाली, दीपक, छलनी, मिठाई और अन्य पूजन सामग्री की खरीदारी की। साड़ी और सूट की दुकानों पर भी महिलाओं ने अपनी पसंद के परिधान खरीदे। चूड़ी, बिंदी, कंगन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.