बदायूं, अक्टूबर 27 -- Badaun News: बिसौलीझ तहसील क्षेत्र में आने वाले आसफपुर इलाके के गांव पिपरिया में डेंगू, बुखार फैलने से किसान की मौत हो गई। किसान की मौत के साथ ही उसके परिजन बीमार हैं। आसफपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव पिपरिया में बीते कुछ दिनों से बुखार फैला हुआ है। गांव में इसी डेंगू, बुखार की चपेट में आकर गांव के ही किसान 58 वर्षीय इसरार को पांच दिन पहले बुखार आया था। इसरार को बुखार आने के बाद उनका इलाज कराया जा रहा था। स्थानीय डॉक्टरों के यहां उनका इलाज चल रहा था। इस दौरान उनकी हालत खराब होने पर उनको मुरादाबाद रेफर किया गया। मुरादाबाद के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके साथ ही गांव के रहने वाले तमाम लोग डेंगू की चपेट में हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...