Badaun News: पिपरिया गांव के हर घर में बुखार के मरीज
बदायूं, अगस्त 23 -- Badaun News: क्षेत्र के गांव पिपरिया में इन दिनों मच्छर जनित बीमारियों के अलावा वायरल इंफेक्शन फैल चुका है। हर घर में बुखार के मरीज हैं। मगर, यहां सूचना के बाद भी स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह से अंजान बना हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही की वजह से गांव में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। गांव पिपरिया में पिछले काफी दिनों से संक्रामक रोगों के अलावा मच्छरजनित बीमारियां फैल चुकी हैं। गांव के हर घर में बुखार के मरीज सामने आ रहे हैं। ग्रामीणों को जांच के लिए गांव से छह किलोमीटर दूरी सीएचसी पर जाना होता है। इसकी तमाम शिकायतों के बाद भी गांव में स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी तक स्वास्थ्य शिविर नहीं लगाया गया है। इस वजह से गांव के लोग झोलाछापों से दवाएं लेने को मजबूर हैं。
गांव में अब तक सामने आ चुके मरीजों का डाटा वर्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.