बदायूं, अक्टूबर 10 -- Badaun News: बदायूं। पितृ पक्ष के अंतिम दिन पितृ अमावस्या पर जिले के कछला स्थित भागीरथ घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण और पिंडदान करते नजर आए। मान्यता है कि पितृ अमावस्या पर गंगा स्नान और दान करने से पितरों को मोक्ष प्राप्त होता है और पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। इसी मान्यता के चलते बदायूं ही नहीं, बरेली, कासगंज, शाहजहांपुर और एटा राजस्थान, मध्य प्रदेश से भी हजारों श्रद्धालु देर रात से ही कछला घाट पहुंचने लगे थे। घाट पर सुबह चार बजे से ही स्नान शुरू हो गया था। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: बुलंदशहर: पितृ अमावस्या पर गंगा स्नान करने उमड़े लाखों श्रद्धालु श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर पंडितों के मंत्रोच्चारण के बीच त...