बदायूं, अगस्त 4 -- Badaun News: उझानी,संवाददाता (बदायूं)। आगरा में सड़क हादसे में घायल बड़े बेटे को देखकर लौट रहे पिता को लेने जा रहे तहेरे भाई-बहन की बाइक ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में दोनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए हैं। उझानी कोतवाली क्षेत्र के बरी बाईपास पर रविवार रात यह दर्दनाक हादसा हुआ। इलाके के गांव संजरपुर बलजीत निवासी जयराम सिंह के बड़े पुत्र धनपाल रविवार सुबह आगरा में हुए एक सड़क हादसे में घायल हो गए थे। सूचना मिलने पर जयराम सिंह आगरा गए थे। देर रात वह रोडवेज बस से लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- Badaun News: बाइक सवार भाई-बहन की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत उन्हें लेने उनकी 16 वर्षीय पुत्री परी अपने तहेरे भाई 23 वर्षीय मीनू के साथ बाइक से बरी बाईपास पहुंच रही थी।बताया ग...