Badaun News: पिता की डांट से आहत होकर घर छोड़ निकली छात्रा
बदायूं, अगस्त 3 -- Badaun News: बिल्सी। पिता की पिटाई से आहत होकर घर छोड़कर निकली कक्षा छह की छात्रा दो दिन तक इधर-उधर भटकने के बाद रविवार को पुलिस को सुरक्षित मिल गई। छात्रा सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के गांव पड़ौआ की रहने वाली बताई जा रही है। बताया गया कि पिता द्वारा डांट-फटकार और पिटाई किए जाने से नाराज होकर वह दो दिन पहले घर से निकल गई थी। भटकते-भटकते वह गढ़ौली चौराहे से बिल्सी पहुंच गई। बिल्सी में अकेली घूम रही छात्रा को देखकर स्थानीय लोगों को संदेह हुआ। पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा को कोतवाली ले आई। पूछताछ में छात्रा ने अपना नाम और पता बताया। सीओ आलोक सिध्दू ने बताया कि बिल्सी कोतवाली पुलिस द्वारा आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे उसके परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.