बदायूं, सितम्बर 26 -- Badaun News: इस्लामनगर (बदायूं), संवाददाता। पिकअप वाहन से टीन शेड उतारते समय बाइक सवार युवक उसकी चपेट में आ गया। हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार उसका चचेरा भाई और पड़ोसी युवक भी घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों का इलाज चल रहा है।

हादसे का स्थान हादसा इस्लामनगर थाना क्षेत्र के जाफरपुर गांव के पास हुआ। गांव चंदोई के रहने वाले अंकुश पुत्र प्रेम सिंह संभल जिले के चंदौसी स्थित एक फैक्ट्री में रात की ड्यूटी करते थे। वह बाइक से चचेरे भाई राकेश पुत्र चंद्रभान और पड़ोसी दिलीप पुत्र राम भरोसे के साथ चंदौसी जा रहे थे। पूर्व प्रधान के घर के सामने सड़क पर कुछ लोग पिकअप वाहन से टीन शेड उतार रहे थे। इसी दौरान टीन शेड विपरीत दिशा में मोड़ दिया गया, जो अंकुश की गर्दन को रेतता ...