Badaun News: पिकअप की टक्कर से महिला की मौत पर रिपोर्ट दर्ज
बदायूं, अक्टूबर 21 -- Badaun News: उघैती थाना क्षेत्र के गांव लोथर निवासी प्रमोद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई भीकम 18 अक्तूबर को अपनी पत्नी खुशी और उसकी पत्नी किरन को बिल्सी से दवा दिलाकर बाइक से गांव लौट रहा था। दोपहर करीब दो बजे उनकी बाइक बिजनौर-बदायूं हाईवे पर स्थित गांव पिडौल ईंट भट्ठे के पास पहुंची। तभी पीछे से तेज गति और लापरवाही से आ रही पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक आगे चल रहे ट्रैक्टर के पीछे जुड़े प्रेशर में जा घुसी। हादसे में किरन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भीकम और उसकी पत्नी खुशी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले बदायूं मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से उन्हें बरेली के अनीस अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उनका उपचार चल रहा है। सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि हादसे के मामले में रिपोर्ट दर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.