बदायूं, सितम्बर 6 -- Badaun News: हजरतपुर क्षेत्र के म्याऊं-दातागंज मार्ग पर पिकअप की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक उसावां के कुंवरगांव का रहने वाला था और यहां किसी काम से आया था। वापस लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उसावां इलाके के कुंवरगांव निवासी धर्मेंद्र शर्मा 30 वर्ष पुत्र दयाराम शर्मा बाइक से किसी काम से हजरतपुर इलाके में आये थे। वापस लौटते समय धर्मेंद्र जैसे ही म्याऊं-दातागंज मार्ग पर पहुंचे तभी तेज रफ्तार पिकअप ने सामने से टक्कर मार दी। हादसा इतना तेज था कि धर्मेद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद चालक पिकअप को तेजी के साथ मौके से ले भागा। हादसे के बाद राहगीरों ने हजरतपुर थाना पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद उसावां थाना क्षेत्र के हडौरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची...