Badaun News: पारिवारिक कलह से तंग आकर विवाहिता ने फंदे से लटककर खुदकुशी की
बदायूं, अक्टूबर 7 -- Badaun News: सहसवान। सहसवान क्षेत्र के गांव सुजावली में विवाहिता ने पारिवारिक कलह के चलते फंदे पर लटककर खुदकशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विवाहिता के खुदकशी के कारणों का पुलिस पता लगा रही है। सुजावली गांव निवासी विवाहिता संजीवनी 30 वर्ष पत्नी भुवनेश के भाई कृपाल पुत्र विजेंद्रपाल निवासी ग्राम अकबरपुर थाना उसावां ने यूपी 112 को सूचना दी कि उसकी बहन की शादी करीब 12 वर्ष पूर्व भुवनेश के साथ हुई थी। रात में संजीवनी ने घर में ही फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही थाना सहसवान पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.