बदायूं, अक्टूबर 26 -- Badaun News: बदायूं। समाजवादी पार्टी यूथ के राष्ट्रीय सचिव अली अल्वी ने शहर के पशु चिकित्सालय मतदान केंद्र का दौरा किया। यहां उन्होंने बूथ पर उपस्थित रहकर मतदाता सूची का गहन निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने बीएलओ से मतदाता सूची के बारे में जानकारी ली और नए मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया को देखा। कई युवाओं के नाम जो 18 वर्ष पूरे कर चुके हैं, उनके नाम सूची में जुड़वाए। साथ ही मृत और डुप्लीकेट मतदाताओं के नामों की भी जांच की।अली अल्वी ने कहा कि लोकतंत्र में हर वोट की कीमत है। आगामी चुनावों में कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे, इसके लिए सपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Katihar News: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर को आएगा प्रारूप विशेषकर युवा मतदाताओं को...