Badaun News: पानी गिरने का विरोध करने पर दंपति से मारपीट
बदायूं, जुलाई 29 -- Badaun News: मूसाझाग। क्षेत्र के गांव फतेहपुर में पड़ोस की पानी की टंकी का पानी ऊपर गिरने का विरोध करना दंपति को भारी पड़ गया। कहासुनी के बाद गांव के पांच लोगों ने पति-पत्नी के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। गांव निवासी इरफान के ऊपर पड़ोस की पानी की टंकी का पानी गिर गया। इस पर उसने विरोध जताया तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि पांच लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर इरफान की 22 वर्षीय पत्नी आमना पति को बचाने पहुंची, लेकिन उसके साथ भी मारपीट की गई, जिससे वह घायल हो गई।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल आमना को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा, जबकि इरफान का भी उपचार कराया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.