Badaun News: पाजेब की सफाई के बाद 50 ग्राम चांदी कम होने का आरोप
बदायूं, सितम्बर 25 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। पाजेब की सफाई के बाद वजन कराया गया तो करीब 50 ग्राम चांदी कम मिली। शक होने पर सफाई में इस्तेमाल केमिकल की जांच की गई तो उसमें चांदी जैसा पदार्थ गला हुआ मिला। पुलिस को देखकर सफाई करने वाले दो युवकों में से एक मौके से भाग गया।मामला फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत मुड़िया का है। यहां निवासी धर्मवीर यादव ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 22 सितंबर को सुबह करीब 10 बजे दो युवक उनके घर के पास आए थे। उनकी भाभी मीरा यादव के पैरों से एक जोड़ी पाजेब उतारी गई थी, जिसका कुल वजन करीब 150 ग्राम था। दोनों युवकों ने पाजेब को साफ और चमकाने के लिए टब में केमिकल डालकर सफाई की। सफाई के बाद पाजेब का वजन कराया गया तो उसमें करीब 50 ग्राम की कमी मिली। इसके बाद धर्मवीर को शक हुआ और मामले की जानका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.