Badaun News: पांच दिन से लापता 60 वर्षीय व्यक्ति का जंगल में पेड़ से लटका मिला शव
बदायूं, सितम्बर 15 -- Badaun News: बिल्सी कोतवाली क्षेत्र से पांच दिन से लापता 60 वर्षीय व्यक्ति का शव सोमवार को मुजरिया क्षेत्र के जंगल में पेड़ से लटका मिला। जंगल में गए ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के गांव बीबीगंज निवासी 60 वर्षीय कल्लू शर्मा पुत्र ज्ञान चंद्र शर्मा बुधवार से लापता थे। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद बिल्सी कोतवाली में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई। सोमवार को मुजरिया थाना क्षेत्र के अफजलपुर छगनपुर के जंगल में ग्रामीणों ने एक पेड़ से शव लटका देखा। पहचान कल्लू शर्मा के रूप में होने पर पुलिस और परिजनों को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही मुजरिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.