Badaun News: पांच दिन तक शिकायत दबाए बैठी रही बिसौली पुलिस
बदायूं, नवम्बर 2 -- विवाद में दोनों पक्षों पर मुकदमे दर्ज Badaun News: परवेज नगर अफगना गांव में हुए विवाद में पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन सवाल है कि 26 अक्टूबर को हुई घटना के बाद कार्रवाई में पांच दिन क्यों लग गए? एक पक्ष उसी रात कोतवाली पहुंचकर शिकायत दे चुका था, इसके बावजूद पुलिस ने गांव जाकर जांच करने तक की जहमत नहीं उठाई। समय रहते शिकायत पर कार्रवाई होती तो शायद विवाद मारपीट और जातीय तनाव तक नहीं पहुंचता। दोनों पक्षों की गलती जांच में तय होगी, लेकिन पुलिस की शुरुआती लापरवाही पर सवाल जरूर खड़े हो रहे हैं। एक पक्ष के मोहित सिंह ने आरोप लगाया कि 26 अक्टूबर की रात गांव का विकास यादव उनकी दुकान पर उधार सामान मांगने पहुंचा। मना करने पर गाली-गलौज की और लोगों के समझाने पर चला गया। रात में दोबारा पहुंचकर ईंट-पत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.