Badaun News: पांच गांव के निरीक्षण में नहीं मिला कोई सफाईकर्मी
बदायूं, जुलाई 21 -- Badaun News: कुंवरगांव, संवाददाता। क्षेत्र में बरसात के मौसम में गंदगी की वजह से संक्रामक रोग न फैलें इसके लिए सफाई कर्मचारियों को विशेष निर्देश दिए गए थे। उनसे कहा गया था कि रोजाना वह अपने-अपने तैनाती स्थल वाले गांवों में जाकर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करें। सफाई व्यवस्था की जमीनी हकीकत को जानने के लिए एडीओ पंचायत ने निरीक्षण किया तो सभी स्थानों से सफाईकर्मी गायब मिले। सोमवार को एडीओ पंचायत शिवकुमार ने क्षेत्र के गांव सिलहरी, सिरसाठेर, दहेमी, मोंगर और बावट का निरीक्षण किया। यहां पर नालियों, रास्तों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान सभी गांवों में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली और कहीं भी सफाईकर्मी कार्य करते नहीं मिले। एडीओ पंचायत ने बताया कि बरसात के मौसम में नियमित सफाई बेहद जरूरी है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.