Badaun News: पशुशाला में सो रहे किसान को मारी गोली, चौथे दिन मौत
बदायूं, अक्टूबर 10 -- Badaun News: पुरानी रंजिश के चलते पशुशाला में सो रहे एक व्यक्ति को गोली मार दी गई थी। गंभीर हालत में उसका बरेली में इलाज चल रहा था, जहां पांच दिन बाद देर रात उसकी मौत हो गई। मामले में नामजद दो आरोपियों में से एक को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि दूसरा फरार है। बिनावर थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गांव में चार अक्टूबर की सुबह करीब तीन बजे पशुशाला में सो रहे देव सिंह यादव 50 वर्ष पुत्र बृजपाल को गोली मार दी गई थी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग जाग गए। देव सिंह के सीने के पास गोली लगी थी। खून से लथपथ हालत में परिजन और ग्रामीण उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। गंभीर हालत होने पर डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद देव सिंह को बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था। गुरुवार दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.