बदायूं, अक्टूबर 3 -- Badaun News: अभिगांव गोशाला की घटना की गूंज शासन तक पहुंच गयी है। इसके बाद से संबंधित विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मचा है। शुक्रवार की देर शाम लखनऊ से पशुपालन विभाग के डायरेक्टर डॉ. राजेंद्र प्रसाद माहौर गोशाला में घटना की जांच पड़ताल को पहुंचे। यह भी पढ़ें- पशुधन मंत्री को गुमराह कर गये पशु चिकित्साधिकारीगोशाला का निरीक्षण पशुपालन विभाग के डायरेक्टर डॉ. राजेंद्र प्रसाद माहौर ने बारीकि से गोशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने गोशाला की व्यवस्थाओं, गोवंशों के रखरखाव और उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान डायरेक्टर ने गोशाला की क्षमता बढ़ाने के लिये तीन साइड (शेड) बढ़ाने के निर्देश दिये। यह भी पढ़ें- Badaun News: मंत्री के जाने के बाद अपने-अपने बचाव में लगे अफसरगोवंशों की सुरक्षा साथ ही अतिरिक्त गोवंशों को अन...