बदायूं, जुलाई 3 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। जिले में गुरुवार को टीईटी परीक्षा के दिन ही भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य का स्वागत किया गया। बरेली की ओर से प्रदेश उपाध्यक्ष के काफिले में काफी वाहन होने की वजह से जाम लगता रहा। बरेली रोड पर नवादा से लेकर भाजपा कार्यालय और दातागंज रोड पर मझिया गांव तक जाम लगा रहा। रोड शो के चलते बरेली से बदायूं तक जाम रहा और इसमें फंसे तमाम परीक्षार्थी अपने सेंटरों तक नहीं पहुंच पाए, इस वजह से उनकी परीक्षा छूट गई। परीक्षा छूटने के बाद परीक्षार्थियों ने प्रदेश उपाध्यक्ष के काफिले पर ही सवाल उठाते हुये प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक को शिकायत की。 यह भी पढ़ें- रोड शो ने रोका लिया परीक्षार्थियों का रास्ता : आदित्यस्वागत समारोह का आयोजन परीक्षा के दिन ही नव नियुक्त प्रदेश उपाध्...