बदायूं, सितम्बर 5 -- Badaun News: परिषदीय उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की पढ़ाई अब केवल किताबों और कक्षा तक सीमित नहीं रहेगी, ब्लकि अलग हुनर एवं जीवन कौशल सीखने का मौका मिलेगा। इसके लिए विद्यालयों में 10 बैगलेस डे (बिना बैग वाले दिवस) आयोजित किए जाएंगे। इस संबंधन में शासन से आदेश जारी हो चुका है। बैगलेस डे पर बच्चे स्कूल आएंगे, लेकिन स्कूल बैग साथ नहीं लायेंगे। बैगलेस डे पर बच्चों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सीखने और अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। इस विशेष दिवस पर बच्चों को स्थानीय कारीगरों और शिल्पकारों से सीधे रूबरू होने का मौका मिलेगा। स्कूल के आसपास अगर मिट्टी के खिलौने बनाने वाले मूर्तिकार उपलब्ध हैं तो बच्चों को वहां ले जाकर विभिन्न प्रकार की कलाकृतियां कैसे तैयार की जाती हैं, यह सिखाया जाएगा...