Badaun News: परिजनों व अस्पताल कर्मियों समेत 14 लोगों पर मुकदमा
बदायूं, जुलाई 31 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। मरीज की मौत के बाद परिजनों और रामा हास्पिटल अस्पताल कर्मियों के बीच हुए हंगामे, पथराव और सड़क जाम के मामले में पुलिस ने सात नामजद व सात अज्ञात समेत कुल 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज की जांच भी शुरू कर दी गई है। बुधवार को बवाल के दौरान पांच थानों की पुलिस, सीओ सिटी और एसपी सिटी मौके पर पहुंचे थे। मामला सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा चौक स्थित राम हॉस्पिटल का है। बुधवार शाम को अलापुर थाना क्षेत्र के गांव उपरेला निवासी राजबीर पुत्र शेर सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। यह भी पढ़ें- घायल युवक का इलाज करने को अस्पताल ने लिए पांच लाख, परिजनों को सौंपी लाश फिर करवाया पथराव इसके बाद परिजनों ने शव अस्पताल के मुख्य द्वार पर रखकर विरोध शुरू कर दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.